तीन गांवों के ट्रांसफार्मर फुंके, उपभोक्ता बेहाल
गंगापार, जून 26 -- भीषण गर्मी में लोड अधिक होने के कारण तीन गांवों के ट्रांसफॉर्मर ध्वस्त होने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराकर संबंधित गांवों के उपभोक्ताओं ने शीघ्र बिजली बहाल करने की मांग की है। मांडा क्षेत्र के मांडा रोड उपकेंद्र से संबंधित कोसड़ाकला गांव का 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर ध्वस्त होने की ऑनलाइन शिकायत पूर्व ग्राम प्रधान केपी सिंह ने मसौली गांव का दस केवीए का ट्रांसफॉर्मर ध्वस्त होने की ऑनलाइन शिकायत अगमलाल ने और बम्हनी हेठार गांव का 10 केवीए का ट्रांसफॉर्मर ध्वस्त होने की ऑनलाइन शिकायत राज कुमार सोनकर ने विभागीय अधिकारियों से की है। संबंधित गांवों के ट्रांसफॉर्मर ध्वस्त होने से ग्रामीणों को भीषण गर्मी में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से शीघ्र ही ध्वस्त ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.