खगडि़या, फरवरी 23 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। उत्तर माड़र पंचायत के तीनगछिया गांव के निकट प्राचीन मां कात्यायनी मंदिर को बागमती नदी के कटाव से स्थाई रूप से सुरक्षित करने के लिए जल्द से जल्द कार्य शुरु हो। इसके लिए वे बीते दिनों जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी व विभाग के मुख्य सचिव से मिलकर भी जानकारी दे चुके हें।जिससे कार्य शुरु करवाया जाए। यह बातें सदर प्रखंड के रसौंक जामा मस्जिद के पास गोला के प्रांगण में आयोजित बैठक के दौरान अपने संबोधन में जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि सुनील चौरसिया ने कही। बैठक के दौरान बागमती नदी से हो रहे कटाव के समस्या के साथ साथ रसौंक पंचायत में प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का नर्मिाण एवं खेल का मैदान नर्मिाण को लेकर चर्चा किया गया। इधर श्री चौरसिया ने कहा कि प्राचीन मां कत्ययानी मंदिर हमारे जिला का प्राचीन धरोहर है। इ...