बस्ती, जून 9 -- बस्ती, निज संवाददाता। सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने तीन खंड विकास अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। विक्रमजोत के बीडीओ अवध प्रताप सिंह का ट्रांसफर सल्टौआ गोपालपुर किया गया। उनके पास रुधौली विकास खंड का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। सल्टौआ गोपालपुर के बीडीओ अनिल कुमार को शासन ने पदोन्नति दी है। उन्हें सोमवार को सीडीओ ने पीडी सिद्धार्थनगर के पद पर कार्यभार ग्रहण करने के लिए कार्यमुक्त कर दिया। इसके अतिरिक्त विकास खंड दुबौलिया के बीडीओ संदीप कुमार सिंह को बीडीओ विक्रमजोत तथा बीडीओ हर्रैया को दुबौलिया ब्लॉक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। यह भी पढ़ें- जिले में कई प्रमुख अधिकारियों ने कार्यभार संभाला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...