पटना, जुलाई 4 -- पटना वीमेंस कॉलेज (पीडब्ल्यूसी) में तीन कोर्स में संविदा पर चार सहायक प्राध्यापक की बहाली होगी। कॉलेज ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में एक, फैशन डिजाइनिंग में एक और बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लिकेशन विषय में दो सहायक प्राध्यापक की बहाली संविदा पर 11 माह के लिए की जाएगी। कॉलेज ने इच्छुक उम्मीदवारों से www.patnawomenscollege.in से ऑनलाइन आवेदन मांगा है। आवेदक 13 जुलाई तक निर्धारित शुल्क जमा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कॉलेज ने स्पष्ट किया है कि फाइनल रूप से सबमिट किए गए ऑनलाइन एप्लीकेशन का प्रिंट आउट लेकर और सभी जरूरी सर्टिफिकेट की खुद से अटेस्ट की हुई प्रतियां प्रिंसिपल, पटना विमेंस कॉलेज, बेली रोड, पटना-800001 के कार्यालय में 16 जुलाई को शाम 4.30 बजे तक पहुंचें। यह भी पढ़ें- पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में क्लर्क के 1265 पदों पर भर्ती, ...