मऊ, मई 25 -- मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खड़गिलिया में सोमवार की सुबह मुकदमेबाजी को लेकर आपस में नोकझोंक के बाद मारपीट हो गई। जिससे पुलिस ने राम लखन एवं राम सकल को शांति भंग में न्यायालय चालान किया। इसी क्रम में शेखवारा निवासी मिराज अहमद अहमद द्वारा अपनी पत्नी को आए दिन मारने पीटने तथा गाली देने के मामले में पुलिस ने सोमवार को शांति भंग में न्यायालय चालान किया। इस प्रकार पुलिस ने कुल तीन लोगों का शांति भंग में न्यायालय चालान किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...