कानपुर, सितम्बर 5 -- मंगलपुर, संवाददाता। मंगलपुर थाना क्षेत्र के दत्तपुर गांव में महिला की मौत के मामले में पीड़ित पक्ष ने तीन लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की है।

मामले का विवरण मंगलपुर थाना क्षेत्र के दत्तपुर निवासी बाबू सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि 10 अगस्त को उसके पड़ोस के ही राजेंद्र शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे थे, जब उसे मना किया तो वह नहीं माना। इस पर उसकी पत्नी ने 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने से पहले वह भाग गया। इसी बात को लेकर राजेंद्र और उसके परिजनों में रंजिश बढ़ गई। पीड़ित का आरोप है कि दूसरे दिन उसकी भैंस मर गई। इस पर उसने अपने परिजनों से कहा कि हो सकता है कि राजेंद्र ने कुछ खिला दिया हो। यह बात उस तक पहुंच गई । 11 अगस्त की सुबह करीब 6 बजे ज...