गोरखपुर, मई 4 -- चौरीचौरा। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के महादेवा जंगल निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके गांव के रहने वाले रामदुलारे दो सप्ताह पूर्व शाम को उनके भाई के मोबाइल से गाली देने लगा। मना करने पर जानमाल की धमकी देने लगा। उसका भाई बालेंद्र उनके भाई के नंबर पर फोन करके गाली देने लगा। शिकायत करने उसके घर गया तो उसकी पत्नी काजल ने गाली देते हुए जान से मरवाने की धमकी दी। पुलिस तहरीर के आधार पर तीन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...