साहिबगंज, फरवरी 17 -- साहिबगंज। सीबीएसई बोर्ड की ओर से आयोजित 10 वीं की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से शुरू हो गई। इसे लेकर जिला मुख्यालय में तीन परीक्षा केन्द्र पूर्व रेलवे हाई स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय एवं केन्द्रीय विद्यालय में बनाया गया है। पहले दिन पहली पाली में सुबह 10.30 बजे से अपराह्न 01.30 बजे तक की परीक्षा हुई। पहले दिन 10 वीं के लिए गणित बेसिक व गणित स्टैंडर्ड की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में हुई। इसमें जिला से करीब दो हजार परीक्षार्थी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...