बलिया, मार्च 31 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य करीब-करीब पूरा हो गया है। मंगलवार तक तीन केन्द्रों पर सभी कॉपियां जांची जा चुकी थीं, जबकि एक केन्द्र पर महज 943 कॉपियां जांचनी शेष हैं। जिला मुख्यालय पर जीजीआईसी, जीआईसी, कुंवर सिंह इंटर कालेज और टाउन इंटर कालेज को मूल्यांकन केन्द्र बनाया गया था। इन केन्द्रों पर कुल पांच लाख 27 हजार 450 उत्तरपुस्तिकाएं जांचने को मिली थीं। जीजीआईसी में हाईस्कूल की कुल एक लाख 54 हजार 443 कॉपियां प्राप्त हुई थीं। यहां सोमवार तक ही सभी जांची जा चुकी थीं और यहां मूल्यांकन कार्य एक दिन पहले ही खत्म हो चुका था। इसके अलावा टाउन इंटर कालेज में हाईस्कूल की कुल एक लाख 76 हजार 707 कापियां प्राप्त हुई थीं। यहां सिर्फ 943 कॉपियां जांचनी शेष रह हैं। बुध...