औरैया, मार्च 14 -- औरैया, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारियां जिले में पूरी कर ली गई हैं। इस बार जिले में तीन केंद्र बनाए गए हैं, जहां सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कॉपियों की जांच की जाएगी। मूल्यांकन कार्य 18 मार्च से शुरू होगा। जिले में मूल्यांकन के लिए गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज बिधूना, तिलक इंटर कॉलेज औरैया और नगर पालिका इंटर कॉलेज औरैया को केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर निर्धारित शिक्षकों द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य ने बताया कि मूल्यांकन केंद्रों की निगरानी परीक्षा कंट्रोल रूम से की जाएगी और पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संपन्न होगी। सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं पहले ही...