मधुबनी, दिसम्बर 13 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जवाहर नवोदय विद्यालय रांटी मधुबनी के तत्वावधान में शनिवार को आयोजित जेएनवी प्रवेश परीक्षा 2026 जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। जिले एवं शहरी क्षेत्र से सटे कुल तीन परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में पंजीकृत परीक्षार्थियों की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली। विद्यालय प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले भर से कुल 2772 छात्र-छात्राओं ने जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन किया था। इनमें से 1678 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्रों में 1111 छात्र एवं 567 छात्राएं शामिल रहीं। परीक्षा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां की गई थीं, जिससे परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की अ...