हरदोई, मार्च 18 -- हरदोई। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य जनपद के तीन केंद्रों पर बुधवार से शुरू हो गया। पहले ही दिन बड़ी संख्या में परीक्षक समय से केंद्रों पर पहुंचे। निर्धारित प्रक्रिया के तहत कॉपियों की जांच शुरू कर दी गई। जिला विद्यालय निरीक्षक बालमुकुंद ने बताया कि पहले दिन लगभग 10 प्रतिशत मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए जिले में जीआईसी, वेणी माधव इंटर कॉलेज और आरआर इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मुख्य द्वार बंद रखकर ही मूल्यांकन कार्य कराया जा रहा है, ताकि बाहरी हस्तक्षेप की कोई संभावना न रहे। इसके साथ ही हर केंद्र पर स...