मुजफ्फरपुर, जनवरी 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता जिले में तीन केंद्रों पर बुधवार से जेईई मेन की परीक्षा होगी। बड़े बटन वाले कपड़े और ऊंची हील वाले जूते पहनकर परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा 24 जनवरी तक चलेगी। जेईई मेन के लिए जिले में इसबार पिछली बार की अपेक्षा केंद्रों की संख्या आधी है। पिछली बार जिले में छह ऑनलाइन केंद्र बनाए गए थे। बेहतर संसाधन वाले केंद्रों के चयन को लेकर इसबार जांच हुई थी। इसके बाद तीन केंद्रों पर मुहर लगी। हालांकि, इसबार परीक्षार्थियों की संख्या भी कम है। अधिकारियों के अनुसार इसबार कांटी, भगवानपुर और कच्ची पक्की में केंद्र बनाया गया है। एक शिफ्ट में इसबार एक हजार परीक्षार्थी ही हैं। दोनों शिफ्ट मिलाकर दो हजार परीक्षार्थी रहेंगे। बोर्ड परीक्षा के दबाव के कारण इसबार पहले चरण की परीक्षा में कम परीक्षार...