लखीमपुरखीरी, जनवरी 26 -- लखीमपुर, संवाददाता। लखनऊ में हुए मंडल स्तरीय ट्रायल में खीरी के युवाओं ने दमखम दिखाया। लखनऊ स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई बहुउद्देशीय क्रीड़ा हाल में आयोजित मंडल ट्रायल में फूलबेहड़ के सांडा गांव निवासी किसान रंजीत यादव के पुत्र मोहित यादव का 72 किलोग्राम वर्ग में, सरवन का 97 किलोग्राम वर्ग में और शहर के मोहल्ला शिव कॉलोनी निवासी अजय वर्मा के पुत्र यश वर्मा का 74 किलोग्राम वर्ग में स्टेट लेवल के ट्रायल्स के लिए चयन हुआ है। यह खिलाड़ी अब मुरादाबाद में होने वाले स्टेट लेवल ट्रायल में अपना दमखम दिखाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...