गोंडा, मार्च 8 -- धानेपुर, संवाददाता। कस्बे के गोरथनिया गांव में रविवार दोपहर बाद कथा से प्रसाद लेकर लौट रही मासूम बच्ची पर कुत्तों ने हमला कर लहूलुहान कर दिया। वहां से गुजर रहे राहगीर ने किसी तरह से कुत्तों को खदेड़ कर बालिका की जान बचाई। इसके बाद फिर घरवालों को जानकारी दी जिसके बाद परिजन जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज ले गए जहां उसका उपचार चल रहा है। बीते 14 फरवरी को कस्बे के टहलुवन पुरवा गांव में शौच को गई मासूम बालिका मुस्कान को कुत्तों ने नोचकर मार डाला था। एक माह के भीतर दूसरी घटना से लोगों में खौफ बढ़ गया है। नगर पंचायत धानेपुर के गोरथनिया गांव की देवांशी (05) पुत्री नानबाबू यादव गांव में ही एक व्यक्ति के यहां पर आयोजित सत्यनारायण कथा में शामिल होने गई थी। कथा संपन्न होने के बाद प्रसाद लेकर गांव के बाहर अपने दादी के घर अकेले जा र...