मुंगेर, मार्च 28 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शुक्रवार को नगर के रामजानकी सह गायत्री शक्तिपीठ में चैत्र नवरात्र अनुष्ठान की पूर्णाहुति तीन कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न हुआ। परीब्राजक कुंदन कुमार एवं सतीश शर्मा ने संयुक्त रूप से देव पूजन कराया। मुख्य यजमान रविंद्र सिन्हा कर उनकी धर्मपत्नी किरण सिन्हा, कुमार अनुपम धर्मपत्नी मीतू देवी ने संयुक्त रूप से देव पूजन किया। कर्मकांड करते हुए आचार्य ने कहा कि 24000 गायत्री मंत्र जप का लघु अनुष्ठान सैकड़ो महिला, पुरुष ने पूर्णाहुति के साथ किया। उन्होंने कहा कि 40 दिन का अनुष्ठान में भाग लेने वाले परिजन की पूर्णाहुति 40 दिन के बाद होगी। उन्होंने कहा कि वेदों का सबसे बड़ा मंत्र गायत्री महामंत्र है। भगवान श्री राम ने ऋषि विश्वामित्र से गायत्री मंत्र की दीक्षा ली थी। उन्होंने कहा कि भगवान राम का आज अ...