बरेली, फरवरी 24 -- बरेली। स्वालेनगर में जिस पेड़ से कार टकराने से तीन लोगों की जान गई थी, वन विभाग ने आज मंगलवार को उसे कटवा दिया। डीएफओ दीक्षा भण्डारी ने रेंजर वैभव चौधरी को पेड़ कटवाने को निर्देश दिये। वैभव ने टीम को भेज किला स्वालेनगर मार्ग पर चार पेड़ों का चिन्हीकरण कराया, जो सड़क के किनारे पेड़ खड़े थे। पहले सेंबल के उस पेड़ को कटवाया गया, जिससे तीन दिन पहले कार टकराई थी। कार सवार तीन लोगों की मौत हुई थी। इसके अलावा सड़क के किनारे खड़े तीन अन्य पेड़ भी वन विभाग द्वारा कटवाए गए। शहर में अन्य जगह मार्गों पर जहाँ पेड़ों खड़े हैं, जिनसे हादसे का डर है, उनका भी सर्वे कराया जा रहा है। उनको भी कटवाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.