मुजफ्फर नगर, अप्रैल 29 -- मुजफ्फरनगर प्रमुख सचिव के निर्देश पर कृषि विभाग के अधिकारियों ने पेस्टिसाइड की 49 दुकानों पर छापेमारी की है। इस दौरान जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने तीन कीटनाशक विक्रेताओं के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए है। वहीं कीटनाशक दवा के छह नमूने जांच ले लिए लैब में भेजे है। उधर, उप कृषि निदेशक ने दस दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस भेजा है।मंगलवार को उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही ने सदर और जानसठ क्षेत्र में कीटनाशक दुकानों पर छापेमारी की है। उनके द्वारा 15 दुकानों पर छापेमारी की। कोर्ट रोड पर चेकिंग के दौरान उन्हें दस दुकानें बंद मिली है। मंगलवार का साप्ताहिक अवकाश होने के कारण उक्त दुकानें बंद पड़ी थी। यह भी पढ़ें- खाद दुकानों में चल रहा छापेमारी अभियान उप कृषि निदेशक ने इन दस दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किए है। उनके द्वारा किस...