रुडकी, मार्च 1 -- एक ही रात में चोरों ने जहां तीन अलग-अलग किसानों के ट्यूबवेलों को निशाना बनाकर लाखों का कीमती सामान पार कर दिया। वहीं कस्बे के पास से एक युवक की बाइक भी चोरी कर ली गई। पुलिस ने दोनों मामलों में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम हथियाथल और थीथकी कवादपुर के राहुल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 फरवरी की रात चोरों ने उनके ट्यूबवेल का ताला तोड़कर वहां से कटाउट, मोटर स्टार्टर, ऑपरेटर केबल, वोल्ट मीटर और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। उसी रात चोरों ने राहुल के पड़ोस में स्थित दो अन्य किसानों, जल सिंह और सतवीर के ट्यूबवेल के भी गेट खोलकर वहां से भी सारा उपकरण समेट लिया। दूसरी घटना के अनुसार ग्राम हज्जरपुर निवासी सुखपाल ने बताया कि वह अपने दोस्त विजय कुमार की बाइक लेकर किसी काम से मंगलौर सरकारी अस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.