पीलीभीत, अप्रैल 16 -- बीसलपुर। अलग अलग किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं व गन्ने की फसल में आग लग गई। जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा मौके पर पहुंची राजस्व टीम ने आग से क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसीलदार को दे दी है। बीसलपुर के गांव नवादा महेश निवासी छेदालाल पुत्र मेघनाथ के खेत में खड़े गेहूं में आग लग गई। गांव मीरपुर रतनपुर निवासी राजीव कुमार पुत्र बृजपाल व जसवीर सिंह पुत्र हरप्रसाद के खेत में खड़े गन्ने में आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। किसानों की फसलों में लगी आग की सूचना पर मौके पर पहुंची राजस्व टीम ने आग से हुई क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसीलदार को सौंप दी है। यह भी पढ़ें- अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, 6 बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख। एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने बताया कि किसानों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।...