तीन किशोर लापता ,घर वाले हो रहे परेशान
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 1 -- नवाबगंज। कस्बा से तीन किशोर लापता हो गए है। मंगलवार दोपहर घर से निकले तीनों किशोर देर रात तक वापस नहीं लौटे, जिसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। लापता किशोरों में नवाबगंज के मुख्य चौराहा निवासी शिवराम शाक्य का 15 वर्षीय पुत्र सत्यम, बाईपास निवासी संजीव का 15 वर्षीय पुत्र आयुष तथा वरतल मार्ग निवासी ब्रजेश कुमार का 14 वर्षीय पुत्र अहम कुमार शामिल हैं। सत्यम के पिता शिवराम ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे सत्यम दुकान पर बैठा था। उसने पिता को चाय पीने के लिए घर भेज दिया। इसी दौरान आयुष और अहम वहां पहुंचे और कुछ देर बाद तीनों साथ चले गए। जाते समय उन्होंने अपने मोबाइल फोन पड़ोस की द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.