बस्ती, अक्टूबर 12 -- बस्ती। जिले के छावनी, सोनहा व नगर पुलिस ने किशोरियों को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में केस दर्ज किया है। का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। छावनी थानाक्षेत्र की रहने वाली किशोरी की मां ने आरोप लगाया कि गत सात अक्तूबर को दोपहर करीब 2 बजे उनकी बेटी को आरोपी मोजीब निवासी दुमुहा, सुल्तानपुर फुसलाकर भगा ले गया। वहीं नगर थाने की रहने वाली पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है कि गत छह अक्तूबर को महाराष्ट्र के पालघर बोइसर निवासी विशाल गुप्ता उनकी पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इसी तरह सोनहा थानाक्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय लड़की घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। अनहोनी की आशंका जताते हुए परिजनों ने थाने पर स...