लातेहार, मार्च 20 -- लातेहार। बालूमाथ प्रखंड के ग्राम मुरूपा से तेतरियाखांड तक 33 किलोवाट बिजली लाइन निर्माण कार्य इन दिनों जारी है, जिसे अनु इलेक्ट्रिकल द्वारा कराया जा रहा है। हालांकि, स्थानीय ग्रामीणों के विरोध के कारण कार्य को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इसी बीच 18 मार्च को अज्ञात लोगों द्वारा लगभग तीन किलोमीटर लंबा बिजली तार काट लिया गया। लाइनमैन के अनुसार तार की चोरी कर ली गई है। इस घटना से परियोजना कार्य प्रभावित हुआ है। संबंधित विभाग मामले की जांच में जुट गया है तथा दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की बात कही जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...