सोनभद्र, मार्च 27 -- कोन, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना पुलिस ने गुरुवार की रात को थाना क्षेत्र के बागेसोती गांव के चौमास पहाड़ी के पास से तीन किलो 110 ग्राम गांजा केसाथ एक हिस्ट्रीशीटर को गिरप्तार किया। पुलिस ने उसके पास से एक फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक भी बरामद किया है। कोन थाने के प्रभारी निरीक्षक संजीव सिंह ने बताया कि थाना पुलिस गुरुवार की रात रात में गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक बोरी में तीन बंडलों में रखा कुल 3 किलो 110 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। साथ ही उसके पास से एक फर्जी नम्बर प्लेट लगी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, एक कीपैड मोबाइल फोन एवं 200 रुपये नकद भी बरामद किया। पलिस ने गिरफ्तार आरोपी नूर मुहम...