लखीमपुरखीरी, जून 3 -- रात्रि गश्त और वांछित आरोपियों की धरपकड़ करते हुए गाड़ियों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार से तीन किलो से ज्यादा अफीम बरामद की। कार में सवार छह आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। ये सभी तिकुनियां कोतवाली क्षेत्र के निवासी हैं। सीओ के मुताबिक अफीम तस्करों ने नेपाल से अफीम लाकर यहां बेचने की बात कुबूली है। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा गया है। बुधवार को कोतवाल अवधराज सिंह के साथ सीओ शिवम कुमार ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार रात पुलिस टीमें वांछित अपराधियों की धरपकड़ तथा अपराधों की रोकथाम के लिए रात्रि गश्त पर घूम रही थीं। सुबह करीब साढ़े तीन बजे कोतवाल अवधराज सिंह ने एसआई राजवीर सिंह और आदित्य यादव तथा सिपाहियों प्रशांत तेवतिया, आशुतोष, प्रभात, कुलदीप, सुरेंद्र दुबे, संजय तथा ग...