हमीरपुर, मार्च 9 -- कुरारा, संवाददाता। विकासक्षेत्र के टोडरपुर गांव जाने वाली सड़क के निर्माण में कार्यदाई संस्था द्वारा मानक के अनुसार कार्य न किये जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर जांच कराए जाने की मांग की है। टोडरपुर गांव को जाने के लिए जनपद जालौन के कदौरा ब्लाक उद्नपुर गांव से तीन किलोमीटर है। इस सड़क का निर्माण कृषि उत्पादन मंडी समिति से दो दशक पूर्व कराया गया था। इस सड़क के खराब होने की खबरें कई बार समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई थी। अब इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि पुरानी सड़क का मलबा जेसीबी मशीन से खोद कर ठेकेदार द्वारा नीचे की परत में बिछा करऊपर से लेबल किया जा रहा है।कम मात्रा में गिट्टी डाली जा रही है। जिससे सड़क का निर्माण म...