जमशेदपुर, जून 29 -- जिले में राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करने के लिए तीन किमी में पांच चेकपोस्ट बना दिए गए हैं। इस वजह से परिवहन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। महज तीन किमी के दायरे में पांच चेकपोस्ट बनाने से वाहन चालकों में नाराजगी है। लगभग हर आधे किमी पर चेकपोस्ट होने से रोज बहस, हंगामा और जाम की स्थिति बन रही है। जानकारी के अनुसार, राजस्व वसूली बढ़ाने के उद्देश्य से मानगो चौक से डिमना तक कुल पांच चेकपोस्ट बना दिए गए हैं। वाहन चालकों का आरोप है कि थोड़ी-थोड़ी दूरी पर बार-बार रोककर कागजात की जांच की जा रही है, जिससे अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर मालवाहक वाहनों और व्यावसायिक वाहनों के चालकों को एक ही मार्ग पर कई बार जांच से गुजरना पड़ता है।

चेकपोस्ट की स्थिति स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार वाहनों को रोकन...