प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 24 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। जिले में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क (सीजीडी) की स्थापना और विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को डीएम शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बताया गया कि जनपद में बीपीसीएल की ओर से गैस पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। सिटी गैस स्टेशन की स्थापना पूरे बसावन (मानधाता) में की जानी है।बैठक में भारत पेट्रोलियम (बीपीसीएल) के टैरेटरी मैनेजर शैलेश कुमार ने बताया कि शासन की ओर से प्रतापगढ़, अमेठी व रायबरेली में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्किंग का कार्य किया जा रहा है, जिसमें घरों को पीएनजी कनेक्शन से जोड़ा जाना है। प्रतापगढ़ में 27 किमी तक पाइपलाइन बिछा दी गई है एवं तीन किमी पाइपलाइन बिछाने का कार्य अवशेष है जिसे जल्द से जल्द कर लिया जायेगा। डीएम ने कहा...