मुजफ्फरपुर, मार्च 22 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बूढ़ी गंडक के सूर्य मंदिर घाट के सौंदर्यीकरण पर तीन करोड़ से अधिक खर्च हुए पर तीन साल में ही तमाम खूबसूरती बर्बाद होने के कगार पर पहुंच चुकी है। नमामी गंगे योजना के तहत बुडको ने इस घाट को विकसित किया गया था। पूरे घाट पर खास किस्म के लाल पत्थर लगाए गए। इसके साथ ही परिसर में वाहनों व पशुओं का प्रवेश रोकने को इंट्री प्वाइंट पर स्टील की रेलिंग लगाई गई और घाट पर बैठने को स्टील के बेंच लगाए गए।फिलहाल खास मार्बल लगा आधुनिक शौचालय भवन उखड़ रहा है। मानसून तक गिरने का खतरा है। शौचालय के गेट, शीशा, नल, बल्ब से लेकर बिजली के स्विच तक चोरी हो चुके हैं। कई जगहों पर संसाधन, दीवाल व सतह क्षतिग्रस्त हैं। चारों ओर फैली गंदगी और दुर्गंध से वहां खड़ा होना मुश्किल है। लाल पत्थरों से बना हर कोने से दीवाल तक प...