फतेहपुर, मई 15 -- बहुआ। ब्लाक सभागार में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बोर्ड की बैठक बुलाई गई। अयाह शाह विधायक और ब्लाक प्रमुख की अध्यक्षता में सदन की कार्यवाही सम्पन्न हुई। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने करीब तीन करोड़ के विकास कार्य सम्बंधी प्रस्ताव प्रस्तुत किए। सदन में चर्चा के बाद सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। विधायक विकास गुप्ता, ब्लाक प्रमुख संतोष पासवान और बीडीओ रत्नाकर त्रिपाठी की मौजूदगी में क्षेत्र पंचायत सदस्यों और प्रधानों की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें 15वें और पंचम राज्य वित्त के तहत नाली, इंटरलॉकिंग, मिट्टी पुराई, तालाबों की खुदाई समेत अनेक विकास कार्यों को कराने के लिए सर्वसम्मति से तीन करोड़ रुपए लागत के प्रस्ताव पर मुहर लगी। प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित हुए। बीडीओ ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवासों को...