तीन करोड़ में झारखंड आंदोलन को खरीदने वाले न बताएं नैतिकता : आदित्य साहू
रांची, जून 9 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कांग्रेस द्वारा भाजपा पर राज्यसभा चुनाव के दौरान हॉर्स ट्रेडिंग करने के आरोप पर करारा प्रहार किया है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र, लोकलाज से चलता है, लेकिन कांग्रेस ने लोकलाज की सारी मर्यादाओं को लांघने का काम किया है। साहू ने कहा कि यह वही कांग्रेस है, जिसने झारखंड आंदोलन को 3 करोड़ रुपए में खरीदने का काम किया है। उन्होंने कहा कि 16 विधायक रखकर कांग्रेस खुद हॉर्स ट्रेडिंग करने का काम कर दूसरे को उपदेश दे रही है। कांग्रेस बतलाए कि वह 28 सदस्य कैसे पूरा करेगी? साहू ने कहा कि भाजपा पैसे की राजनीति नहीं करती है, खरीद फरोख्त पर हमारी पार्टी विश्वास नहीं करती है। इसलिए कांग्रेस को पहले अपने गिरेबान में झा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.