तीन करोड़ के बजट पर लगी मुहर, विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार
बलरामपुर, जून 24 -- रेहराबाजार, संवाददाता। स्थानीय विकास खंड के सभागार में ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह चौहान की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगभग तीन करोड़ रुपये का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। सदन में क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में विकास कार्यों व जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान खंड विकास अधिकारी सौरभ पांडेय ने पिछले बजट से कराए गए विकास कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने विकास कार्यों में तेजी लाने और पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया। विभिन्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.