जमशेदपुर, मार्च 13 -- झारखंड सीआईडी की टीम ने तीन करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी के मामले में जमशेदपुर और घाटशिला से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जमशेदपुर से कदमा निवासी संजीत मिश्रा और मुकेश भगत को पकड़ा गया है, जबकि घाटशिला से एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान घाटशिला थाना क्षेत्र के राम मंदिर के समीप रहने वाले 37 वर्षीय रोहित जैन के रूप में हुई है। रोहित जैन के साथ जमशेदपुर से जिन दो अन्य युवकों को पकड़ा गया है, वे मित्र हैं। यह कार्रवाई रांची साइबर थाना में दर्ज ठगी मामले की जांच में की गई। मामला डिजिटल अरेस्ट का बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार, सीआईडी रांची की टीम बुधवार देर रात घाटशिला पहुंची और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की योजना बनाई। गुरुवार सुबह घाटशिला थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार मुंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.