हरिद्वार, अक्टूबर 6 -- श्यामपुर, संवाददाता। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के बीच कांगड़ी से गाजीवाली, श्यामपुर होते हुए सजनपुर पीली तक सड़क चौड़ीकरण और सुधार की करीब तीन करोड़ रुपये की योजना अभी धरातल पर उतरने का इंतजार कर रही है। लोक नर्मिाण विभाग ने इस काम के लिए 2 करोड़ 93 लाख 51 हजार रुपये की अनुमानित लागत तय की है। निविदा प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है, लेकिन मौके पर अब तक सड़क चौड़ीकरण या सुधार का काम शुरू नहीं हुआ है।

योजना का महत्व योजना के तहत कांगड़ी से गाजीवाली, श्यामपुर होते हुए सजनपुर पीली तक सड़क को चौड़ा और बेहतर किया जाना है। यह मार्ग आसपास के गांवों के लोगों के साथ ही स्थानीय आवागमन के लिए भी महत्वपूर्ण है। सड़क चौड़ी होने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।

निर्माण कार्य की स्थिति जानकारी के मुताबिक, योजन...