रामपुर, अप्रैल 7 -- रामपुर। गंज थाना क्षेत्र में बीती 25 फरवरी को कार में लगी आग में महिला सिपाही और उसके बेटे की जलकर हुई मौत कोई हादसा नहीं, बल्कि 'डबल मर्डर' की खौफनाक साजिश थी। पुलिस ने सोमवार को इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी को पत्नी की मौत के बाद मिलने वाली करीब 2.5 से 3 करोड़ रुपये की सहायता और बीमा राशि के साथ मृतक आश्रित के तहत नौकरी पाने का लालच था। इसी लालच में उसने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मिलक के ग्राम बेहतरा निवासी दान सिंह अपनी पत्नी लता सिंह, दो साल के बेटे लड्‌डू और ग्राम जमापुर निवासी अपने रिश्तेदार रवि कुमार के साथ नैनीताल घूमने गया था। मूलरूप से सीतापुर की रहने वाली लता स...