तीन करोड़ की दो सड़कों विधायक ने किया भूमि पूजन
मुरादाबाद, मई 27 -- क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार देते हुए कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने बुधवार को विकास खंड के ग्राम हुसैनपुर छिरावली में करीब 3 करोड़ 3 लाख रुपये की लागत से बनने वाली दो सड़कों का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। इन परियोजनाओं में ग्राम हुसैनपुर छिरावली से नानपुर तक 1.50 किलोमीटर लंबे नवनिर्माण मार्ग का निर्माण 115.22 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा, जबकि सुनारी से इमरतपुर उधो तक 2 किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण 188.63 लाख रुपये की लागत से होगा। इस अवसर पर विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की रीढ़ होती हैं। बेहतर सड़क संपर्क से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि दोनों सड़कें लंबे समय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.