हाथरस, मई 13 -- हाथरस। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाए जाने और ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान किए जाने को लेकर मंगलवार मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसायन, सहपऊ और मुरसान के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती में फेर बदल कर दिया। इसके अलावा चार मेडिकल ऑफिसर के कार्य क्षेत्र भी बदले गए हैं। तबादले के बाद से स्वास्थ्य कर्मियों में खलबली मची हुई है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहपऊ पर तैनात प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश मोहन को हटाकर सीएमओ कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसायन के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंकुश सिंह को हसायन सीएचसी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसायन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान प...