दुमका, मई 4 -- सिदो कान्हू उच्च विद्यालय, दुमका की तीन एनसी छात्राओं का चयन संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर- 4 के लिए किया गया है। यह शिविर 05 मई से 14 मई तक सरकारी पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, कोडरमा में आयोजित होगा। इस शिविर के माध्यम से छात्राओं का चयन थल सैनिक शिविर के लिए किया जाएगा, जिसमें विशेष रूप से निशानेबाजी प्रतियोगिता के आधार पर चयन होना है। 4 झारखंड बालिका बटालियन एनसी, दुमका द्वारा छात्राओं को निशानेबाजी का प्रशिक्षण देकर चुना गया है। चयनित छात्राओं में टेरेसा हेंब्रम, सुष्मिता मुर्मू एवं खुशी मारिया शामिल हैं। यह भी पढ़ें- थल सेना कैंप के लिए चयन व प्रशिक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...