प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 29 -- देल्हूपुर। स्थानीय बाजार निवासी हरीलाल जायसवाल, संतलाल और अशोक मोदनवाल ने अपना ई-रिक्शा घर के बाहर खड़ा किया था। रात में चोर तीनों ई-रिक्शा में लगी 12 बैटरी खोल ले गए। सूचना पर पुलिस बाजार में लगे सीसीटीवी से चोरों को चिह्नित करने में जुटी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...