लखीसराय, मार्च 15 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। स्थानीय पुलिस ने एसआई नित्यानंद सिंह की अगुवाई में शुक्रवार की रात में मुंगेर जिला के धरहरा थाना क्षेत्र के औराबगीचा गांव के राजकुमार उर्फ रामू कुमार को छापेमारी में गिरफ्तार किया। वह पप्पु पासवान का पुत्र है और अलीनगर में एक नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने के आरोप को लेकर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। दूसरी ओर एसआई मोहम्मद मुर्शीद आलम की अगुवाई में विभिन्न कांडों के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। खालिकपुर के अशोक यादव और कटेहर गांव के अनिल यादव को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सूचना देते हुए बताया कि शनिवार को इन्हें जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.