मऊ, मार्च 29 -- घोसी। कोतवाली अंतर्गत नगर क्षेत्र के करीमुद्दीनपुर निवासी आदिल हुसैन से बड़ागांव निवासी तीन शातिर दिमाग जालसाजों ने जमीन का एग्रीमेंट कराकर एक लाख रुपये ले लिया और जमीन दूसरे को बेच दी। पैसा वापस मांगने पर तीनों ने जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न गंभीर धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...