जौनपुर, मई 2 -- जौनपुर, संवाददाता। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बङउर गांव से जा रही बारात में दूल्हे आजाद बिन्द को मनेछा के पास बाइक सवार बदमाशों ने शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसमें पुलिस ने पिता की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है । मुख्य अभियुक्त प्रदीप बिंद पुत्र सोमारू बिन्द निवासी चकसावा थाना बरदह आजमगढ़, रवि यादव पुत्र कमलेश यादव निवासी सोधी थाना खेतासराय, भोले राजभर पुत्र जियालाल राजभर निवासी जपटापुर थाना सरायख्वाजा के नाम मुकदमा दर्ज कर इन पर एसएसपी जौनपुर ने 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया गया है। इनकी गिरफ्तारी के लिए उन्होंने पांच टीमों का गठन किया है और पुलिस जगह-जगह छापेमारी करना शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- नकाबपोश बदमाश ने चलती कार पर गोलियां बरसा दूल्हे को मौत के घाट उतारा, जश्न की जगह पसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.