गोरखपुर, अगस्त 30 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। सेंट जूड्स स्कूल मोहद्दीपुर में आयोजित 7वीं सीआईएससीई नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में विभिन्न राज्यों से आए युवा निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। वाटर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स स्थित गोरखपुर शूटिंग एकेडमी में आयोजित प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने ओपन साइट, पीप साइट और एयर पिस्टल स्पर्धाओं में निशाना साधा। यह भी पढ़ें- तीन आयु वर्गों में यूपी के निशानेबाजों ने साधा सोनाअंडर-14 पदक विजेता अंडर-14 ओपन साइट में हेनिल ब्रावेश वडोदिया ने पहला, रविन अरुण आर.वी. ने दूसरा और आदित्य साहा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पीप साइट में आदित्य राज सेन पहले, सिद्धार्थ असय रायापट्टी दूसरे और फैजान अहमद हकीम तीसरे स्थान पर रहे। एयर पिस्टल में उत्तर प्रदेश के आरव ने पहला स्थान हासिल...