बस्ती, फरवरी 20 -- बस्ती, निज संवाददाता चार बेड के तीन राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के भवन का निर्माण कार्य लगभग पूरा चुका है। कार्यदायी संस्था से कहा गया है कि जो छोटे मोटे कार्य बचे हैं, उन्हें अतिशीघ्र पूरा कराकर विभाग को भवन हैंडओवर कर दिया जाए। जिले में चार बेड के छह राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के भवन के निर्माण के लिए कुल एक करोड़ 80 लाख रुपये मिले थे। एक अस्पताल के निर्माण पर कुल 30 लाख रुपये खर्च होने हैं। गौसपुर, गौरा पांडेय, जनवल, महसो, मूड़घाट और लालगंज में निर्माण के लिए बजट जारी हुआ। गौसपुर, गौरापांडेय, जनवल में भूमि आवंटित हो गई थी, जिसके बाद वहां निर्माण कार्य शुरु हो गया था। भवन लगभग बनकर तैयार है। फर्श व वायरिंग का कार्य चल रहा है। महसो और मूड़घाट में भूमि का आवंटन नहीं होने से निर्माण नहीं शुरु हो पाया है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.