भागलपुर, मई 24 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता जिले में चलाए जा रहे सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए कैंसर से बचाव का टीका लगाने का अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद ने सदर अस्पताल के सभागार में इस अभियान की समीक्षा की गई तो पाया कि जिले के तीन अस्पतालों में एक भी किशोरी को कैंसर से बचाव का टीका नहीं लगाया गया। सीएस ने बताया कि रेफरल अस्पताल नाथनगर, सीएचसी शाहकुंड और सीएचसी जगदीशपुर में तैनात एएनएम व स्टाफ नर्स एक भी किशोरी को एचपीवी का टीका नहीं लगाया। इसको तीनों अस्पतालों को जारी पत्र में कहा गया कि हर हाल में वे अपने निर्धारित लक्ष्य को पूरा करें, इसमें लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- एचपीवी टीकाकरण: 36 हजार लक्ष्य, 24 हजार बालिकाओं को टीका साथ ही सिविल सर्जन ने तीनों अस्पतालों में तैनात एएनएम का वे...