आजमगढ़, अप्रैल 5 -- मेंहनगर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बे में शनिवार को एसीएमओ डॉ. आलेंद्र कुमार ने निजी अस्पतालों की जांच की। इस दौरान बिना मानक के संचालित किए जा रहे तीन अस्पतालों के ऑपरेशन थियेटर को सील कर दिया गया। इसके साथ ही तीन अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। एक अस्पताल के संचालक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। एसीएमओ डॉ. आलेंद्र कुमार के नेतृत्व में जांच टीम पहले प्रिया हेल्थ केयर सेंटर तरवां पहुंची। मानक के अनुसार चिकित्सक न होने पर टीम ने ऑपरेशन थिएटर सील कर दिया। मेंहनगर में बीएन मेडिकल स्टोर की आड़ में नर्सिंग होम का संचालन किया जा रहा था। टीम ने यहां भी ओटी को सील कर दिया। इसी तरह शांति हड्डी अस्पताल-न्यू लाइफ हड्डी अस्पताल मेंहनगर में भी गंभीर खामियां मिलने पर संस्थान को सील कर दिया गया। इसके साथ ही नित्या क्लीनिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.