नई दिल्ली, दिसम्बर 10 -- नई दिल्ली, व. सं.। नगर निगम ने शाहदरा के कल्याणपुरी वार्ड में संचालित तीन अवैध जींस डाईंग फैक्टरियों को बुधवार को सील कर दिया। यह कार्रवाई आवासीय क्षेत्रों में संचालित अनधिकृत और प्रदूषणकारी औद्योगिक गतिविधियों पर रोक को लेकर एमसीडी की तरफ से चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। यह कार्रवाई शाहदरा दक्षिण क्षेत्र की जनरल ब्रांच ने दिल्ली पुलिस के सहयोग से की है। क्षेत्र के उपायुक्त बादल कुमार ने कहा कि एमसीडी अपने अधिकार क्षेत्र में अवैध और प्रदूषणकारी इकाइयों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रखेगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे किसी भी अवैध औद्योगिक गतिविधि की सूचना निगम को देकर अभियान में सहयोग करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...