मेरठ, अप्रैल 27 -- मेरठ विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दल ने सोमवार को तीन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। यह जानकारी प्रवर्तन अधिकारी निकेता सिंह ने दी। बताया कि शहजाद और अरमान अलीपुर जिजमाना हापुड़ रोड पर चार हजार वर्गगज जमीन पर अवैध कॉलोनी काट रहे थे जिसको ध्वस्त कर दिया गया। इसके अलावा हाजी वासिद द्वारा हापुड़ रोड स्थित फफूंडा के पास 21 हजार वर्गमीटर जमीन पर काटी जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया गया। शरीफ अहमद और कल्लू प्रधान द्वारा पीपली खेड़ा में छह हजार वर्गमीटर जमीन पर काटी जा रही अवैध कॉलोनी को भी ध्वस्त कर दिया गया। यह भी पढ़ें- डूब क्षेत्र में हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...