मेरठ, मार्च 31 -- मेरठ विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दल ने सोमवार को लोहियानगर और खरखौदा थाना क्षेत्र की तीन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। प्रवर्तन अधिकारी निकेता सिंह ने बताया कि शरीफ अहमद और कल्लू प्रधान द्वारा हापुड़ रोड स्थित पीपलीखेड़ा में बिना ले-आउट पास कराए छह हजार वर्गमीटर जमीन पर काटी जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया। इसके अलावा हामिद अंसारी द्वारा अखलाक मीट प्लांट के पीछे बिना अनुमति के काटी जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया गया। आसिफ द्वारा अल अखलाक व यासिर प्लांट के पीछे अलीपुर जिजमाना में 30 हजार वर्गमीटर जमीन पर काटी जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.