बदायूं, जनवरी 28 -- बदायूं, संवाददाता। सर्दी और बारिश के मौसम के बीच जनमानस की सेहत बिगड़ रही है। हर कोई सर्दी खांसी जुकाम बुखार की चपेट में आ चुका है। इस बीच तीन दिन बाद खुले जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ गई। मरीजों की भारी भीड़ के चलते ओपीडी खुली रही और उपचार के लिए मारामारी की स्थिति बनी रही। मंगलवार को जिला पुरुष अस्पताल की ओपीडी तीन दिन बाद खुली तो मरीजों की भरमार हो गई। ओपीडी में सुबह 10 बजे से मरीजों की भीड़ बढ़ गई और धीरे-धीरे कर लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती रही। दिन भर की जिला पुरुष अस्पताल की ओपीडी 1,400 से अधिक मरीजों की रही है। पर्चा बनवाने को लेकर मरीज की लंबी-लंबी लाइन गेट तक लगी रही और घंटा इंतजार के बाद पर्चा बना सका। वही ओपीडी के कक्ष संख्या 5, 6, 7, 8, 9, 10 और 11 में मरीजों की अधिक भीड़ देखी गई। इसके अलावा कक्ष ...